वित्तीय साक्षरता और सेवा वितरण केंद्र ( सक्षम केंद्र) का शुभारंभ
बुधनी/मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीहोर के विकासखंड बुधनी में वित्तीय साक्षरता और सेवा वितरण केंद्र सक्षम केंद्र का शुभारंभ किया गया ये केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह (SHG) परिवारों की बुनियादी वित्तीय जरूरतों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन या सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करेंगे।

केंद्र के उद्देश्य
इन केंद्रों को वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण प्रदान करने और क्रेडिट, बचत, पेंशन, बीमा आयुष्मान भारत,इत्यादि जैसी वित्तीय सेवाओं के वितरण को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। ये सुविधाएं स्वयं सहायता समूह सदस्यों और ग्रामीण गरीबों को प्रदान की जाएंगी।
केंद्रों का प्रबंधन
इन केंद्रों का प्रबंधन “क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLFs)” के स्तर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षित सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति (Community Resource Persons – CRPs) भी केंद्रों को बनाए रखने में मदद करेंगे।