वरिष्ठ पत्रकार नितिन दुबे कांग्रेस में हुए शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निवास पर ली नितिन दुबे ने सदस्यता
बुदनी: बुधनी के शाहगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार नितिन दुबे ने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली, इस अवसर पर नितिन दुबे के अनेकों समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे एवं उन्होंने दुबे को फूल माला पहनाकर बधाई दी बधाई देने का तांता देर रात तक चलता रहा। पत्रकार नितिन दुबे के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की और उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निडर पत्रकार नितिन दुबे ने प्रदेश के अंदर पत्रकारिता में एक अलग ही पहचान बनाई है और दबंग ता के साथ प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने में अव्वल रहे हैं। आपको बता दे नितिन दुबे सर्च स्टोरी दैनिक सांध्य समाचार पत्र के प्रधान संपादक हे एवम दुवे की प्रारंभिक शिक्षा बुधनी के शाहगंज में हुई हे ।

