कांग्रेस संगठन को पोलिंग बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है
ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान।
-+++++++++++++++++++
रेहटी – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेहटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बागवान गार्डन मैं आयोजित की गई जिसमें पोलिंग बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बुधनी केशव चौहान ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है हमें बुधनी विधानसभा में भी कांग्रेस को पोलिंग बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करके कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए काम करना है कांग्रेस सरकार बनने पर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा कार्यकर्ताओं की बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष राधे कृष्ण नागर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगल सिंह ठाकुर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी उमाशंकर नागर नारी सम्मान योजना प्रभारी विष्णु प्रसाद ठाकुर जिला कांग्रेस सचिव अनिरुद्ध दुबे साहित नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं महिला ब्लॉक कांग्रेश कमेटी की अध्यक्ष रेखा महेश्वरी ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। बैठक को पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केशव चौहान जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह ठाकुर विष्णु प्रसाद ठाकुर उमाशंकर नगर विजय वर्मा गोविंद पांडे जिला पंचायत सदस्य कमलेश पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया इस अवसर पर ब्लॉक एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी सहित महिला कार्यकर्ता पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे
