August 3, 2026

परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा कार्यकर्ता श्री मति रेखा को राज्य स्तर पर सम्मानित

0
asha-prize-2023.jpg

      परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आष्टा विकासखण्ड के ग्राम ग्वाली में पदस्थ आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा बाई को भोपाल संभाग में सर्वश्रेष्ठ प्रेरक के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक प्रियंका दास द्वारा रेखा बाई को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक परिवार कल्याण, उप संचालक आशा सहित राज्य एवं संभाग स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

      कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा बाई को भोपाल संभाग में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर को बधाई दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा बाई द्वारा बच्चों में अंतर रखने के लिए अस्थायी साधन अंतरा इंजेक्शन, पीपीआईयूसीडी लगवाकर एफपीएल एमआईएस ऑनलाईन पोर्टल में सर्वाधिक इण्डेन किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!