भेरूंदा जनपद के चकल्दी एवं गोपालपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम प्रस्तावित
कलेक्टर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
भेरूंदा जनपद के चकल्दी एवं गोपालपुर में आगामी 23 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी चर्चा की।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात, आगमन, निर्गम, बेरिकेटिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी ली और किसानों की शिकायतों के शीघ्र निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान रघुनाथ सिंह भाटी, एसडीएम दिनेश तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे