मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुलिस हिट में की घोषणाओं पर पुलिस ने किया आभार व्यक्त
माननीय मुख्यमंत्री महोदय, प्रदेश शासन द्वारा पुलिस के हित को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णयो एवम घोषणाओं के उपलक्ष्य में सीहोर पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों ने किया आभार व्यक्त


दिनांक 28/07/23 को सीएम हाऊस में पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया था
उक्त कार्यक्रम में माननीय मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्बोधन में पुलिस कर्मियों द्वारा किये गये कार्यो व बलिदानों उल्लेख किया, महिला पुलिस कर्मियों के कार्य की सराहना की l
माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णयों एवम घोषणाओं के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री जी का सीहोर जिले के प्रवास के दौरान सलकनपुर हेलीपैड पर सीहोर पुलिस के सभी रैंक के शासकीय सेवकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया गया।