सिटिजन फीडबैक में शाहगंज शहर देश में नंबर-1 विशाखापट्टनम को भी पीछे छोड़ा

बुधनी । बुधनी के शाहगंज शहर के नागरिकों ने सिटीजन फीडबैक में शाहगंज नगर को देश में एक नंबर पर ला दिया है। 163.33 फीसदी नागरिकों जिसमें शाहगंज के रहवासियों ने स्वच्छता सर्वे के दौरान पूछे गए 9 सवालों के सही जवाब दिए। इन नौ सवालों में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नागरिकों की संतुष्टि जानी गई थी। नागरिकों ने स्वच्छता टीम को जो जवाब दिए उसके आधार पर शहर इस कैटेगरी में देश में अव्वल हो गया।
अपनाए स्वच्छता के मापदंड-
देशभर के शहरों के बीच हुए स्वच्छता सर्वे में शाहगंज नगर ने छलांग लगाते हुए नंबर एक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
इस दिशा में सबसे बड़ा योगदान शहर के नागरिकों का है। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को देश में पहला स्थान नागरिक फीडबैक में ही मिला है। देश के बाकी शहरों में नागरिकों की भागीदारी शाहगंज से कम रही। नगर परिषद सीएमओ रामानुज मिश्रा ने बताया कि नागरिकों ने स्वच्छता टीम के सवालों के जवाब ही सही नहीं दिए, बल्कि स्वच्छता के मापदंडों को भी पूरी तरह अपनाया। इसमें सूखा, गीला कचरा अलग रखने, सड़कों पर कचरा नहीं डालने, कचरे से खाद बनाने में सबसे ज्यादा भागीदारी निभाई।