August 3, 2026

थाना पार्वती पुलिस द्वारा 240 लीटर अवैध डीजल सहित आरोपी गिरफतार

0
IMG-20230902-WA0015.jpg


*थाना पार्वती पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए की गई प्रभावी कार्यवाही 240 लिटर अवैध डीजल का भंडारण कर बेचने के लिय इस्तमाल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती शैलेन्द्र सिंह तोमर को थाना क्षेत्र में आगामी चुनाव के के दृष्टीगत अवैध गतिविधि करने वाले आरोपीयो पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये है ।

*घटना क्रम व पुलिस द्वारा कार्यवाही* – थाना पार्वती पुलिस द्वारा आगामी चुनाव के के दृष्टीगत थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिये वरिष्ठ अधिकारीयो के दिशा निर्देशो के पालन में होटल ढाबा लाज चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि मितवाल ढाबा के पीछे एक व्यक्ति अधिक मात्रा में डीजल का भण्डारण कर बेच रहा है कि सूचना की तस्दीक हेतु थाना पार्वती पुलिस की टीम तत्काल मितवाल ढाबा पहुँची जहाँ मितवाल ढाबा के पीछे चेकिंग करने पर 06 केन डीजल के भरे हुए मिले जिस संबध में ढाबा संचालक से पुछताछ करने पर बताया कि ढाबा पर आने जाने वाले ट्रक वालो से डीजल खरीदकर सस्ती दरो पर स्थानीय किसानो को बेचने के उद्देश्य से भंडारण किया है डीजल बेचने के संबंध में दस्तावेज चाहने पर नही होना बताया जो आरोपी के कब्जे से 06 केन डीजल के भरे हुए करीबन 240 लिटर डीजल तथा डीजल निकालने के लिये एक प्लास्टिक की नली व 4 लीटर का माप जिसका उपर का मुह टुटा हुआ है किमती करीबन 25000/- रूपये के जप्त कर ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

*जप्त मशरुका* – 06 केन डीजल के भरे हुए करीबन 240 लिटर डीजल किमती करीबन 25000/- रूपये

*तरिका वारदात* – आरोपी द्वारा भोपाल इंदौर हाईवे पर स्थित मितवाल ढाबा पर आने वाले ट्रक वालो से डीजल खरीदकर सस्ती दरो पर स्थानीय किसानो को बेचने के लिये अत्यधिक मात्रा में भंडारण कर रखा गया था ।

*नाम आरोपी*– धर्मेन्द्र मितवाल पिता परमानंद मितवाल जाति कलौता उम्र 32 साल निवासी पगारिया राम

*सराहनीय भूमिका* – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि शैलेन्द्र सिंह तोमर, सउनि अशोक श्रीवास्तव प्रआर 46 मनोज, प्रआर 388 राजकुमार, प्रआर 613 अशोक , प्रआर 50 जगदीश ,आर 179 रामबाबु ,आर 810 गोपाल ,आर 433 सोमपाल , आर 55 अनिल , म.आर 756 रंजना , सै 214 राजेन्द्र , सै 104 जितेन्द्र , सै 137 जितेन्द्र पोलाया तथा डायल 100 चालक संदीप वर्मा तथा थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!