August 3, 2026

राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्थान और संकल्प वृद्धाश्रम सहित कई संस्थाओं का प्रमुख सचिव सिन्हा ने किया औचक निरीक्षण

0
पीएस-श्री-सचिन-सिन्हा-निरीक्षण-3.jpg



राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्था के निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी
सीहोर,
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सचिन सिन्हा ने जिले में मान्यता प्राप्त संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्था सीहोर के निर्माणाधीन स्थल, संकल्प वृद्धाश्रम केन्द्र, संकल्प नशामुक्ति केन्द्र, जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र सहित अन्य संस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी तथा सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक महेश यादव भी उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने सबसे पहले राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्था के निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी और समय निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्था के कर्मचारियों के संस्था की जानकारी लेते हुए वर्तमान में पुराने जिला पंचायत में चल रहे प्रशिक्षण, छात्र-छात्राओं की संख्या, उनकी उपस्थिति संबंधी जानकारी ली।

संकल्प वृद्धाश्रम एवं संकल्प नशामुक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण

इसके पश्चात प्रमुख सचिव सिन्हा ने संकल्प वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने संकल्प वृद्धाश्रम में के सभी कक्षो एवं शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के कर्मचारियों को संस्था में पर्याप्त साफ-सफाई तथा शौचालयों में वृद्धजनों की सुविधा के लिए रेलिंग लगाने एवं शौचालय की क्षतिग्रस्त सीट को ठीक करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री सिन्हा ने संकल्प नशामुक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान संस्था में भर्ती लोगो से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी से एक-एक कर निवास स्थान, भर्ती होने का समय, किस नशे के आदि हो, कब से नशा कर रहे हो, संस्था में कोई परेशानी तो नहीं है, संस्था में पुनः भर्ती होने वाले लोगो की संख्या, संस्था में योग एवं व्यायाम आदि की जानकारी ली। उन्होंने संस्था के कर्मचारियों संस्था में पर्याप्त साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनो संस्थाओं के कर्मचारियों से भारत सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान एवं समय-समय पर ऑडिट कराने संबंधी जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में संस्था का प्रस्ताव शासन को कब भेजा गया है, उसे संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से केन्द्र की संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र के रिनोवेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर व्यवस्था को सुचारू रूप प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डीडीआरसी में रिक्त पदो पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए पद पूर्ति की जाए। उन्होंने विशेष शिक्षक अनुभाग को व्यवस्थित कर शीघ्र सेवायें देने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र की आडियोलाजिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट अनुभाग को श्रवण बाधित दिव्यांग हितग्राहियों को श्रवण जांच कर हियरिंग हेड एड फिटिंग एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने एवं केन्द्र के पी एंड ओ टेक्निशियन अनुभाग को सुव्यवस्थित कर शीघ्र ही सेवाए प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के समस्त कर्मचारियों के मानदेय प्राप्त होने संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उन्हें मानदेय समय पर प्राप्त होता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!