August 3, 2026

रोटरी क्लब का आयोजन
पद ग्रहण समारोह के साथ किया विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित

0
b1c9ca75-2b56-44b6-9c85-46f2e54e257c.jpg


सीहोर। स्थानीय रोटरी क्लब द्वारा शनिवार की रात्रि को रोटरी भवन में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद भार ग्रहण कराया गया। समारोह में नगर के वरिष्ठ पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया तथा कला साधिका श्रीमती रूपाली सोनी का सम्मान भी किया गया।
समारोह का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पालीवाल हॉस्पिटल के संचालक व समाजसेवी डॉ. जयप्रकाश पालीवाल थे। अध्यक्षता इंदौर के रोटे. असिस्टेंट गवर्नर अनुराग जोशी ने की। विशेष अतिथि के रूप में सागर के रोटेरियन एकेएस मेंबर मुकेश साहू, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर थे।
अतिथि स्वागत के बाद क्लब के अध्यक्ष रोटे. भारत गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया था कि नगर के वरिष्ठ पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया का सम्मान उनकी निष्पक्ष, निर्भीक, सामाजिक सरोकार से जुड़ी मूल्य आधारित पत्रकारिता को लेकर किया जाए। साथ ही नृत्य कला के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने और श्रीमती रूपाली सोनी का सम्मान किया जाए। इन दोनों विशिष्ट जनों का सम्मान अतिथियों व क्लब के पदाधिकारियों द्वारा शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह तथा सम्मान निधि भेंट कर किया गया। तत्पश्चात रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों को बैज व कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी व सदस्य डॉ. कैलाश अग्रवाल, डॉ. आरएस गट्टानी, बाबू भाई मिस्त्री, जोली कुरियन, हरीश अग्रवाल, राजेश काशिव, विपुल चांडक, केपी शास्त्री, रघुनंदन निगोदिया, राजेन्द्र सिसोदिया, अजय जैन, राजेंद्र चौधरी, कमर अहमद सिद्दिकी, आरएस अग्रवाल, हिमांशु मिस्त्री, राजीव गुजराती, अमित सोनी, दीपक राठौर, अर्पित पालीवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर, श्रीमती नवनीता श्रीवास्तव, सचिव श्रीमती मुक्ति मालवीय, श्रीमती ज्योत्सना शर्मा, श्रीमती बीना कुरियन, श्रीमती सीमा व्यास आदि उपस्थित थीं। समारोह का कुशल संचालन सचिव रोटेरियन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया। अंत में आभार हिमांशु मिस्त्री ने व्यक्त किया और सामूहिक रूप से राष्ट्र गान के साथ सामारोह का समापन किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!