रेहटी में शिक्षक सम्मान व मित्रता मिलन समारोह आयोजित
*शिक्षक ज्ञान का भंडार जो मार्ग सुगम करता है, ऐसे शिक्षकों का किया सम्मान*
*रेहटी ।* शिक्षक व मार्गदर्शन है जो आपके जीवन का मार्ग सुगम बनाते है, क्योकिं बिना शिक्षक नहीं होता जीवन साकार, सर पर होता है जब शिक्षक का हाथ तभी बनता जीवन का सही आकार, शिक्षक ही सफल जीवन का आधार होता है, ऐसे ही शिक्षकों का रेहटी में सम्मान तथा मित्र मिलन समारोह संपन्न हुआ।
रेहटी नगर के पलास गार्डन में ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने रेहटी नगर में सन् 1988 से 1995 तक शासकीय प्राथमिक शाला से हाई स्कूल तक शिक्षा का अध्ययन कर उन्नति और शासकीय सेवा, पत्रकार, जनप्रतिनिधि सहित अन्य पदों पर अपनी सेवा वर्तमान में दे रहे व जनता की सेवा कर रहे है, ऐसे विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक सम्मान एवं मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिन शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त की उन 16 शिक्षकों का सम्मान किया और करीब 30 वर्षों से बिछड़े ऐसे मित्र जो साथ-साथ शिक्षा ग्रहण की ऐसे मित्रों से वार्तालाप की, सभी मित्र मिलकर बहुत खुश हुए एक-दूसरे को इतने वर्षों के बाद मिलने से बहुत खुश नजर आएं।






