August 3, 2026

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला इस बार भी टॉप पर

0
8a03ec7e-81c5-4a3c-bb3f-b672eef69e03



कलेक्टर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सीहोर जिला फिर प्रथम स्थान पर

82 वैटेज स्कोर के साथ शिकायतों का किया गया संतुष्टिपूर्ण निराकरण
सीहोर,
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला इस माह भी प्रदेश में नंबर-1 स्थान पर आया है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सभी जिला अधिकारियों द्वारा विगत कई माह से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है और हर माह प्रदेश की रैंकिंग में सीहोर जिले को टॉप पर रखा हुआ है। सीएम हेल्पलाइन की 21 सितम्बर को जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले में माह अगस्त में सीएम हेल्पलाइन की कुल 7631 शिकायतों का 82 वैटेज स्कोर, A ग्रेड रेटिंग के साथ निराकरण किया गया। सीहोर जिले में सीएम हेल्पलाइन की 47.52 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। जबकि जबलपुर दूसरे स्थान पर तथा छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए लगातार अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। वे प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों से त्वरित संवाद स्थापित कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिए प्रेरित करते है। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते है।

कलेक्टर सिंह ने जिला पंचायत सीईओ तथा अपर कलेक्टर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों को लगातार सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन लाने का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ता है।

शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए प्रतिदिन की जाती है प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के साथ ही हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार तथा तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण में आने वाली कठिनाईंयों का कलेक्टर श्री सिंह द्वारा त्वरित समाधान किया जाता है। जिसके सार्थक परिणाम के रूप में सीहोर जिला विगत कई महीनों से प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है।

अधिकारी भी गंभीरता से करते है प्रयास

कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए विभागीय अधिकारी भी गंभीरता से प्रयास करते है। शिकायतों से संबंधित अधिकारी लगातार संपर्क कर हितग्राहियों की समस्या को जानकर उसका संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!