नवरात्री पर्व के दौरान मालीबॉया चौराहे से बुधनी फ्लाई ओवर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवरात्री पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सलकनपुर मंदिर पहुंचते है। श्रद्वालुओं की अत्याधिक संख्या में आगमन को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से मालीबॉया चौराहे से लेकर बुदनी फ्लाई ओवर मार्ग तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। अपर कलेक्टर वृन्दावन सिंह ने रेहटी तहसील के मालीबॉया चौराहे से लेकर बुदनी फ्लाई ओवर मार्ग तक 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के आदेश दिए है।