राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय शिविर संपन्न

रेहटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड रेहटी का तीन दिवसीय शिविर उत्तम स्वामी धाम आश्रम सलकनपुर में आयोजित किया गया। इसका समापन रविवार को हो गया। शिविर में रेहटी तहसील के करीब 104 गांवों से नए एवं पुराने स्वयंसेवक एकत्रित हुए। शिविर में शारीरिक एवं बौद्धिक प्रधान कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमें योग, प्राणायाम, आसन, नियुद्ध सभी स्वयंसेवकों को सिखाए गए। शिविर में संघ के अलग-अलग अधिकारियों का बौद्धिक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। शिविर में रेहटी खंड के 100 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिसमें कम आयु वर्ग से लेकर बड़ी आयु वर्ग तक के कार्यकर्ता सम्मिलित थे। कार्यक्रम में रेहटी खंड के संघचालक सचिन माहेश्वरी एवं बुधनी जिला कार्यवाह नीरज त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता नीरज त्रिपाठी ने शीत शिविर की संकल्पना एवं उसके भाव को प्रकट करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम एवं पद्धति आज से नहीं अपितु संघ की स्थापना के बाद से ही अनवरत चल रही है। संघ समाज के लिए ही कार्य करता है तो समाज के सामने ही प्रकटीकरण करेगा।