August 4, 2026

श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के तत्वाधान में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

0
249e06e8-4d99-4e14-a050-c24a1fac578e



सीहोर। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य गुरुदेव श्री-श्री 1008 श्री गुरु टेकचंद महाराज के समाधि स्थल कडछा रेलवे स्टेशन के पास समपार क्रमांक 13 पर रतलाम रेल मंडल द्वारा प्रस्तावित अंडर ब्रिज के स्थान पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय ज्ञापन देने के कार्यक्रम के तहत श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज सीहोर के तत्वाधान में भी रेल प्रबंधक, रेल मंडल रतलाम के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर सीहोर प्रवीण सिंह को सौंपा गया।
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में समाज अध्यक्ष श्याम दयाल मेहता, उपाध्यक्ष ललित महेश्वरी, मनोज परिहार, मांगीलाल सोलंकी, बाबूलाल माहेश्वरी, राम गोपाल आर्य, अशोक सिसोदिया, श्रीजी महेश्वरी, अरुण डाबी, ओम प्रकाश सिसौदिया, राम दयाल मेहता एवं प्रबंध समिति के सदस्य रामचंद्र परमार, मनोज मकवाना, भरत परमार, अशोक गांधी, उपेश माहेश्वरी, विनीत गोयल आदि शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!