August 4, 2026

मात्र 15 मिनिट में 10 लाख से अधिक की सहयोग राशि एकत्रित की
नगरीय क्षेत्र में भोजन वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक

0
333



सीहोर। शहर के एक निजी होटल में नगरीय क्षेत्र विठलेश सेवा समिति की बैठक का आयोजन सीहोर विधायक सुदेश राय के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई। इस मौके पर समिति की ओर बैठक की अध्यक्षता पंडित समीर शुक्ला ने की। इस मौके पर नगरीय क्षेत्र में भोजन वितरण व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी, मौके पर ही सहयोग देने के लिए मात्र 15 मिनिट में दस लाख से अधिक की सहयोग राशि एकत्रित की गई।
बैठक में आगामी सात मार्च से 13 मार्च तक जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले भव्य रुद्राक्ष महोत्सव में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुदेव पंडित प्रदीप मिश्रा के आदेश अनुसार भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाने के अलावा अन्य व्यवस्थाओं का निर्णय लिया गया। इस दौरान दानदाताओं ने भोजन पैकेट वितरण करने में सहयोग राशि प्रदान की। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, समिति की ओर से समीर शुक्ला, अजय अग्रवाल, राजीव गुजराती, बाबू भाई मिस्त्री, सुरेन्द्र रल्हन, मनोज चौरसिया, अशोक सोडानी, भारत गुप्ता, प्रीतम, विशाल राठौर, रवि अग्रवाल, जितेन्द्र कौशल, दीपक शर्मा, दीपक सोनी, देवेन्द्र दीक्षित, अनिल राय, मनीष शर्मा, गिरीश मेहता, सुरेश साबू, आशीष गहलोत, राजा अग्रवाल, जय श्री चौरसिया, ज्योति अग्रवाल, मोहन राठौर, अतुल जैन, मोनू ठाकुर, पंकज मोदी, यश अग्रवाल, मनोज दीक्षित मामा, शैलेश अग्रवाल, राम मित्तल, मनीष तिवारी, पंकज गुप्ता, मोनी शर्मा, कमल अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, मनीष राठौर, राजेन्द्र शर्मा कल्लू आदि शामिल थे। बैठक का संचालन सुरेश साबू ने किया।
००००००००००००००००००

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!