August 3, 2026

रेहटी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर हुए कई आयोजन

0
screenshot_20240308_171334_whatsapp669552484402268226




महाशिवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान सीहोर जिले की रेहटी तहसील स्थित प्रसिद्ध तीर्थ रूद्रधाम पर भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रूद्रधाम पर इस समय 24वां नवकुंडात्मक शिव शक्ति महायज्ञ भी चल रहा है। इस दौरान सुबह पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाकर उनकी पूजा-अर्चना एवं अभिषेक होता है, तो वहीं यहां पर महायज्ञ में आहुतियां भी डाली जा रही हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर रूद्रधाम पर सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। ये क्रम दिनभर चलता रहा। रुद्रधाम पर नवकुंडात्मक शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन 1008 श्री परमहंस जी महाराज एवं श्री बजरंगगिरि जी महाराज के सानिध्य में पिछले 24 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी 4 मार्च से 10 मार्च तक ये आयोजन चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी चल रहा है। इधर रेहटी तहसील की प्राचीन चंपावती नगरी जो कि अब चकल्दी के नाम से जानी जाती है। यहां पर महाशिवरात्रि के अवसर पर दुबे परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कन्हैया दुबे एवं मनोज दुबे द्वारा किए गए इस भंडारे में खिचड़ी का फलाहार एवं मट्ठा वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों एवं युवाओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान शिव मंदिर में भगवान शिवजी का अभिषेक करके पूजा अर्चना की गई। भंडारे में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया एवं पूरे समय व्यवस्था संभाले रखी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!