कुबेरेश्वर धाम की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए श्रद्धालु , व्यवस्थाओं की सराहना की
सीहोर,
कुबेरेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है । इन व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है । ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी पूरे सेवा भाव से लगातार अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं जिसके चलते सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो रही है । कुबेरेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालु प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से न केवल संतुष्ट नजर आए बल्कि उन्होंने इसकी सराहना भी की ।
कुबेरेश्वर धाम में भरतपुर से आई श्रीमती पुनम बंसल ने बताया कि प्रशासन की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है उन्होंने कहा कि हमें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है । कथा स्थल पर लगाए गए पंडाल तक आसानी से पहुंच गए कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई । इसी प्रकार गुजरात से आए श्री मोहन ने बताया कि खाने की व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है । भरपेट भोजन मिल रहा है । बिहार से आई रानू ने कहा कि उनका बच्चा उन से बिछड़ गया था, लेकिन कुछ ही देर में खोया पाया केंद्र की मदद से उनके बच्चा उनको वापस मिल गया । उत्तरप्रदेश से आए श्री धनराज ने बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। कुबेरेश्वर धाम में लगाए गए हेल्थ कैंप में उनको इलाज हो गया जिससे उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक हो गई है । गुजरात से बस से आए श्री जयेश ने बताया कि यहां पर पार्किंग की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई जिससे बस पार्किेंग के लिए उनको कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है ।