August 3, 2026

न साधु बनने की जरूरत है, न संन्यासी-एक लोटा जल, हर समस्या का हल
घर का शिवलिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-पंडित प्रदीप मिश्रा

0
102


शहर के चार स्थानों पर विठलेश सेवा समिति की ओर से चल रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे
धाम तक जाने वालों के लिए 60 से अधिक पेयजल के टैंकर और कथा स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था
बना रिकार्ड पिछले चार दिन में 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिली भोजन प्रसादी

सीहोर। घर का शिवलिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आपके घर में शिवलिंग होना जरूरी है। घर के शिवलिंग और मंदिर दोनों में अंतर है। आपको जब भी संकट आता है तो आप इसको याद करते है अपने घर के भगवान को, घर में शिवलिंग होना जरूरी है। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में जारी रुद्राक्ष महोत्सव 2024 के चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। उन्होंने कहा कि आज विश्व में एक ही जयकारा सुनाई देता है बोल बम का नारा है, भोलेनाथ हमारा है। भोले को मनाने के लिए तुम्हें कोई महान जतन करने की जरूरत नहीं है। बस एक लोटा जल और हर समस्या का हल। यानी बाबा के शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित कर दो, तुम्हारी सारी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा और सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएगी, कोई व्यक्ति तुम्हें साधु संन्यासी बनने के लिए कहता है तो उन्हें कहना, मुझे माफ करो, तुम ही बन जाओ, भगवान शिव की पूजा बहुत सरल है। सोमवार की शाम को राम जन्म-भूमि के संघर्ष के इतिहास की भव्य प्रस्तुति की जायेगी।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के चौथे दिन भगवान शिव की पूजा से होने वाले लाभ से प्रभावित भक्तों के अनुभव पत्र पढ़ रहे थे। इस दौरान एक महिला गुलजारी के बगीचा में रहने वाली अभिलाषा वर्मा करीब पांच-छह साल से संतान सुख से वंचित थी, लेकिन उन्होंने भगवान शंकर से प्रार्थना की अब उनकी गोद भर गई है। डॉक्टर अपना कार्य करता है और भगवान की प्रार्थना भी अपना कार्य करती है। ईश्वर के बाद अगर किसी व्यक्ति को जिंदगी देता है तो वह डॉक्टर ही है। इसीलिए उसे धरती का भगवान कहा जाता है। डॉक्टरी पेशे में कई बार ऐसे पल आते हैंं जब जीवन की उम्मीद लोग छोड़ देते हैं उस वक्त डॉक्टर मौत को मात देकर जिंदगी बचा लेता है। डॉक्टर के यही प्रयास लोगों की जिंदगी में नया सवेरा लाते हैं। इसलिए डॉक्टर की भी सलाह ले और भगवान की भक्ति करे, आपके रोग का अवश्य निदान होगा। भगवान पर भरोसा जरूर होना चाहिए।
भगवान आपकी सादगी की पूजन से प्रसन्न होते
उन्होंने कहा कि भगवान को किसी भी आडंबर या दिखावे की जरूरत नहीं है। भगवान आपकी सादगी की पूजन से प्रसन्न होते हैं। आप कितने ही सुंदर हो जाओ लेकिन एक दिन ऐसा आता है जब आपकी काया ढल जाती है। आपका शरीर मुरझा जाता है। लेकिन भक्ति की शक्ति और विश्वास कभी कम नहीं होता। जिसका भगवान पर विश्वास है वह हमेशा सफलता पाता है।
पंडाल पूरा भराने के बाद भाव-विभोर होकर धूप, गर्मी की परवाह नहीं करते हुए श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया
रविवार को भी कथा के चौथे दिन पंडाल पूरा भराने के बाद भाव-विभोर होकर धूप, गर्मी की परवाह नहीं करते हुए श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर रहे है। भक्ति में तप जरूरी है। आग में जितना सोना तपता है उतना ही उसमेें निखार आता है, उसी प्रकार साधु संत भी जितनी तपस्या करते हैं उतना निखार व तेजस्व आता है। अपने शरीर से किसी प्रकार का मोह नहीं रहता है। वह हर मौसम में कष्ट सहन करने लायक अपने शरीर को बनाते हैं। कुबेरेश्वरधाम पर हर रोज 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आ रहे है। जिनके लिए आधा दर्जन से अधिक पंडाल लगाए गए है। इसके बाद भी भक्त पूरी आस्था के साथ कथा का श्रवण कर रहे है।
पिछले चार दिन में 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी वितरण
जिला प्रशासन, विठलेश सेवा समिति, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रवासियों की ओर से अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। पिछले चार दिनों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर अलौकिक चमक है और पूरी आस्था और उत्साह के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ रहे है। शहर के रेलवे स्टेशन, नदी चौराहे आदि पर भंडारे की व्यवस्था की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने पुलिस सहायता केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, जनपद की ओर से पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की है।
आज शाम को दी जाएगी प्रस्तुति
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो जाता है। इसके अंतर्गत सुबह रुद्राक्ष अभिषेक, दोपहर में कथा और रात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें  श्रीराम मंदिर की संगीतमय महागाथा प्रस्तुति करवाई जा रही है. इसमें राम जन्म-भूमि के संघर्ष के इतिहास की भव्य प्रस्तुति की जायेगी. कार्यक्रम में शेवानी संगीतमय महागाथा की प्रस्तुति देंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!