August 3, 2026

उपार्जन की अवधि में बिना अनुमति अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

0
8a03ec7e-81c5-4a3c-bb3f-b672eef69e03




सीहोर,

            जिले में उर्पाजन का कार्य 20 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है । उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने की दृष्टि से कलेक्टर  प्रवीण सिंह ने उपार्जन अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी , कर्मचारियों को बिना अनुमति अवकाश तथा मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है ।


      कलेक्टर  प्रवीण सिंह के जारी आदेश के अनुसार उपार्जन अवधि के दौरान जिला, खण्ड उपार्जन समिति के सभी सदस्य एवं उपार्जन कार्य संबंधी समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी बिना अनुमति के कार्यदिवस एवं शासकीय अवकाश में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही अवकाश पर जाएंगे । उपार्जन संबंधी कार्य को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकता अनुसार कार्यालय में उपस्थित रहेंगे ।





About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!