लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत जिला अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
सीहोर,
लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जिला अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया गया हे। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी. भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अंतर्गत कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को उत्तरदायित्व सौपा गया है। जारी आदेश में जानकारी दी गई कि वर्तमान में श्रीमती स्वाति मिश्रा डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना होने, सतीश राय, संयुक्त कलेक्टर सीहोर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौपे जाने एवं तन्मय वर्मा डिप्टी कलेक्टर सीहोर को अनुविभागीय अधिकारी का दायित्व सौंपे जाने एवं नितिन टाले की पदस्थापना जिला कार्यालय में होने से नवीन कार्य विभाजन जिला अधिकारियो के मध्य किया जाता है।
कलेक्टर सिंह द्वारा अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन संबंधी आदेशानुसार सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी को आवंटित कार्य में मतदान दल, मतगणना दलों का गठन एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित समस्त प्रशिक्षण एवं ईडीसी, और जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेसन एवं मॉनिटरिंग कमेठी तथा मतगणना की संपूर्ण तैयारी एवं मतगणना परिणाम, स्वीप संबंधित कार्य सौपे गये है। इनके सहयोगी अधिकारी एवं कर्मचारियों के रूप में डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री संजय जोशी, सहा. जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अनिल परमार, सहा.शिक्षक प्रा. शा. राजीव नगर डोगरी विष्णु प्रसाद चांडक, प्रशिक्षण अधिकारी, शासकीय आईटीआई महेन्द्र श्रीवास्तव, सहा.शिक्षक प्रा.शा.सेवनिया श्री संतोष शर्मा, सहायक ग्रेड-3 जिला शिक्षा अधिकारी कपिल सोनी को आवंटित कार्यो में केन्द्र,राज्य शासन,अर्द्ध शासकीय विभागों पब्लिक ‘सेक्टर बैंक एवं अन्य समस्त कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित करना। मतदान दलों/मतगणना दलों का गठन करना, मतदान दलों/मतगणना दलों के नियुक्ति करना, प्रशिक्षण के लिए सूची तैयार कर उपलब्ध कराना, मतदान दलों,मतगणना दलों में नियुक्त कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी करना, सेक्टर अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य को परिचय पत्र जारी करना। मतदान / मतगणना के लिये अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी करना। माईक्रो आब्जर्वरों की नियुक्ति संबंधित कार्य सौपे गये है।
कलेक्टर सिंह द्वारा सौपे गये कार्यो में सहायक- कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर वन्दना राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बुधनी/आष्टा/इछावर/सीहोर के साथ सीएमओ नगर पालिका सीहोर योगेन्द्र पटेल, सीईओ जनपद पंचायत बुधनी, भेंरूदा, आष्टा, इछावर और सीहोर को मतदान केन्द्र संबंधी,केन्द्रो पर मूलभुत सुविधाऐ,आदर्श मतदान केन्द्र निर्माण,आयोग के निर्देशानुसार निर्माण व व्यवस्था संबंधी कार्य सौपा गया है। इसी प्रकार जिला कोषालय अधिकारी आर.के.जाटव के सहयोग के लिए सहायक पेंशन अधिकारी पुष्पद एवं सहायक कोषालय अधिकारी अनिल पाटीदार सहयोगि कर्मचारियों में कोषालय के सहा. ग्रेड-2 श्री एन.एस.शाक्य एवं सहा. ग्रेड-2 जे.पी गौर, अखिल कुमार शर्मा, सहा ग्रेड-3 श्रीमती ममता सांखले, सहा.ग्रेड-3 कन्छेदी लाल वर्मा सतीश नामदेव को नियुक्त किया गया