August 3, 2026

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला प्रदेश में फिर अव्वल
कलेक्टर  प्रवीण सिंह के नेतृत्व में

0

सीहोर जिला विगत कई महीनों से लगातार प्रथम स्थान पर
4943  शिकायतों का 77.87 वेटेज स्कोर के साथ किया गया निराकरण
सीहोर,21 मार्च,2024
        सीहोर जिला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में फिर से प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। कलेक्टर  प्रवीण सिंह के कशल नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सीहोर जिला पिछले कई महीनों से गु्रप-ए में प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर आ रहा है। कलेक्टर  सिंह के निर्देशन पर सीहोर जिले के अधिकारी-कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता और गम्भीरता के साथ काम कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में सबसे अधिक शिकायतों, समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
  सीएम हेल्पलाइन की 20 मार्च 2024 को जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले में माह जनवरी में सीएम हेल्पलाइन की कुल 4943 शिकायतों निराकरण का 77.87 वैटेज स्कोर के साथ निराकरण किया गया। जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर तथा छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। कलेक्टर  सिंह के निर्देशन और मार्गर्शन में जिले के सभी अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह इस बात को बताता है कि आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिले के अधिकारी कितने गंभीर हैं और तत्परता से निराकरण कर रहे हैं।
त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए गहन समीक्षा

        कलेक्टर  प्रवीण सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए लगातार अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। वे प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की गहन समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को शिकायताकर्ता से त्वरित संवाद स्थापित कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिए प्रेरित करते है। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की गहन समीक्षा की जाती है।
    
    कलेक्टर  सिंह ने जिला पंचायत सीईओ  आशीष तिवारी तथा अपर कलेक्टर  वृंदावन सिंह सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को लगातार सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पूरी गम्भीरता के साथ काम करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों का सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ता है।
निराकरण में आने वाली कठिनाईयों का समाधान

  कलेक्टर  सिंह द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के साथ ही हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार तथा तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की गहन समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण में आने वाली कठिनाइयों का कलेक्टर श्री सिंह द्वारा त्वरित समाधान किया जाता है। जिसके सार्थक परिणाम के रूप में सीहोर जिला विगत कई महीनों से प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है।
शिकायतकर्ता से निराकरण तक सतत संवाद

कलेक्टर  सिंह के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों प्र्राप्त होते ही संबंधित अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से तुरंत सम्पर्क किया जाता है और समस्या के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास किया जाता है। अधिकारियों द्वारा तबतक शिकायतकर्ता से सतत सम्पर्क बनाए रखा जाता है जब कि उसकी समस्या का निराकरण न हो जाए। शिकायतकर्ता द्वारा सम्पर्क करने पर उसके द्वारा प्राप्त शिकायत के संबंध में की जा रही कार्यवाही  के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!