भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 28 मार्च को भोपाल में
सीहोर,
भारतीय वायु सेना द्वारा समूह वाई (गैर तकनीकी) मेडीकल असिस्टेन्ट ट्रेड में प्रवेश के लिए भर्ती रेली का आयोजन 28 मार्च 2024 को लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में किया गया है । उपसंचालक रोजगार संचानालय श्री सीके बघेल ने बताया कि भारतीय वायु सेना भर्ती रेली में शामिल होने वाले आवेदक 28 मार्च को सुबह 6.00 बजे से 10.00 बजे तक लाल परेड ग्राउण्ड में उपस्थित होकर रिपोर्ट कर सकते है । आवेदक की आयु एवं योग्यता से संबंधित जानकारी वेब पोर्टल www.airmenselection.cdac.in पर प्राप्त की जा सकती है ।