August 3, 2026

जिला न्यायाधीश द्वारा गांव में पहुंचकर जल संरक्षण का आव्हान किया गया

0


सीहोर

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बिजलोन में समर्थन एनजीओं एवं सीपा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया ।

जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी द्वारा जल के महत्व को बताते हुए सभी से जल संरक्षण के लिए प्रयास करने का आव्हान किया गया । साथ ही आवश्यकतानुसार ही जल का प्रयोग करने की बात कही गई । उनके द्वारा म.प्र. अपराध पीडित प्रतिकर योजना 2015, लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । न्यायाधीश कु. अकांक्षा कुमार उचाड़िया द्वारा विश्व जल दिवस के आयोजन की पृष्ठभूमि बताते हुये जल के संरक्षण तथा रिसाइक्लिंग पर जोर देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझने की बात कही गई ।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना की जानकारी दी गई । तहसील न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया गया । जल प्रदूषण तथा जल की बर्बादी पर रोक लगाने तथा सभी को इस विषय में जागरूक होने की बात कही गई । कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणजनों की समस्याओं को भी सुना गया तथा यथोचित परामर्श दिया गया। शिविरों में समर्थन एवं सीपा संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष जैन, कार्यक्रम प्रबंधक श्री ऋषिराज पुरोहित एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!