August 3, 2026

अपनी ताकत, रुचियों और विशेषताओं का आकलन का लक्ष्य निर्धारित करें- कलेक्टर  सिंह

0
कलेक्टर सर 5344850383803295745.



निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए सही दिशा में कठिन परिश्रम करें-कलेक्टर  सिंह

चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हमेशा सकारात्मक रहें-कलेक्टर  सिंह
सीहोर,

कलेक्टर  सिंह ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करने से पहले छात्रों को अपनी ताकत, विशेषताओं और रुचियों का आकलन करना चाहिए । अगर आप खुद के बारे में अच्छे से जान लेंगे तो अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना आसान होगा और निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए अथक परिश्रम करना होगा । यह बात कलेक्टर  प्रवीण सिंह ने कैरियर काउंसलिंग और मतदाता जागरूकता के एक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से कही । इस दौरान उन्होंने अपने स्कूल से लेकर आईएस बनने तक के सफर के अनुभव साझा किए।
कलेक्टर  सिंह ने कहा कि कभी भी किसी की नकल नहीं करना चाहिए । कौन क्या कर रहा है, इस बात पर वक्त जाया करने की बजाय मुझे क्या करना है, यह हमेशा ध्यान में रहना चाहिए । सही दिशा में किया गया प्रयास कभी विफल नहीं होता । उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम के अलावा कोई रास्ता नहीं है । निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए परिश्रम सही दिशा सही हो, इसके लिए मार्गदर्शन और अनुशासन दोनों आवश्यक है । अनुशासन दृढ़ संकल्प की भावना को पैदा करता है । पढ़ाई के घंटे, खेल-कूद का समय, सोने-जागने का समय, सभी गतिविधियां एक निश्चित टाइम टेबल के अनुसार हों।
कलेक्टर  सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हमेशा सकारात्मक रहें । जब भी कोई नकारात्मक विचार आए तो उसे तुरंत दिमाग से बाहर निकाल दें । मैं यह कर सकता हूं, यह हमेशा मस्तिष्क में रहना चाहिए । उन्होंने कहा के अनेक लोग अपको दिग्भ्रमित करेंगे, आपको हतोत्साहित करेंगे लेकिन अपने लक्ष्य पर अडिग रहें और उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करें । उन्होंने यह भी कहा हिन्दी या अंग्रेजी, कोई भी पढ़ाई का माध्यम रहा हो । भाषा को लेकर कभी भी हीन भावना नहीं आने दें । चाहे गांव में पढ़ने वाले सरकारी स्कूल के बच्चे हों या कानवेंट में पढ़ने वाले बच्चे हो, सभी प्रतिभावान

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!