August 3, 2026

दस साल से फरार आरोपी सहित 07 वांरटियो को रेहटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
img-20240323-wa00608694020734814145082



पुलिस अधीक्षक सीहोर  मयंक अवस्थी द्वारा जिले मे अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं वारंटियों की धरपकड हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर  गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुदनी  शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 06 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाहीः – दिनाँक 22/03/24 की रात्री कामिंग गस्त के दौरान टीम के द्वारा अगल अलग स्थानो से वारंटी 1. वारंटी विशाल कीर पिता पूनमचन्द्र कीर उम्र 32 साल निवासी महागाँव जदीद (स्थायी), 2. अशोक पिता फूलचंद कीर उम्र 32 साल निवासी महागाँव जदीद (स्थायी), 3. कल्लू खाँ पिता मकसूद खाँ उम्र 55 साल निवासी चकल्दी (स्थायी), 4. योगेश पिता संतोष पुरी निवासी चारूआ (स्थायी) 5. छोटेलाल पिता जगन कोरकू उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बरखेडा (गिरफ्तारी), 6. शिवकुमार पिता रामरतन कोरकू उम्र 35 साल निवासी बरखेडा (गिरफ्तारी) 7. शकुन बाई पति शिवकुमार कोरकू उम्र 30 साल निवासी ग्राम बरखेडा (गिरफ्तारी) को गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे, उनि दीपक सर्राटी, सउनि राजकुमार वर्मा, प्रआर. जयनारायण, आर. लवकेश जाट, आर. विकाश नागर, आर. प्रवीण सोलकी, आर. रामू उइके, मआर. मनीषा वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर द्वारा टीम को उचित ईनाम देने की घोषणा की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!