August 4, 2026


उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पूरी सावधानी एवं गंभीरता पूर्व किया जाये
मूल्यांकन कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जाएगी

0


सीहोर,24 मार्च,2024
राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर मिशन संचालक ने जिला परियोजना जिला शिक्षा केन्द्र एवं प्राचार्य डाइट को निर्देश दिये है कि कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के प्रत्येक ब्लॉक में किया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य पूरी सावधानी एवं शुचिता के साथ संपादित हो, अपर मिशन संचालक ने समस्त डाइट प्राचार्य को निर्देशित किया है किवे समस्त डाइट फैकल्टी की डयूटी मूल्यांकन केन्द्र में तत्काल लगाएं। डाइट फेकल्टी मूल्यांकन प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। मॉनिटरिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पूरी सावधानी एवं गंभीरता से किया जाये और, एवरेज मार्किंग नहीं की जा रही हो। मूल्यांकन कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जाएगी। गलती पाए जाने पर व्यक्तिशः जिम्मेदारी तय की जाएगी और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिन जिलों में डाइट नहीं है वहा जिला परियोजना समन्वयक द्वारा डयूटी लगाई जाये औा कार्य संपादित कराये।


About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!