August 3, 2026

शाकीय दायित्वों के निर्वहन में गम्भीरता के साथ संवेदनशीलता आवश्यक-सीईओ जिला पंचायत

0
नव नियुक्त अधिकारी का भ्रमण फोटो-12751824241709799185.



आमजन के प्रति शासकीय सेवकों का व्यवहार शिष्ट और शालीन हो- सीईओ  तिवारी

      राज्य प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त 22 अधिकारियों का अध्यन दल पांच दिवसीय भ्रमण पर सीहोर पहुंचा। इस दल में उप पुलिस अधीक्षक,  सहायक संचालक तथा नायब तहसीलदार शामिल हैं। इस दल द्वारा पांच दिनों तक जिले का भ्रमण कर अनेक विभागों के कार्यों एवं गतिविधियों का अवलोकन किया जाएगा।

      जिला पंचायत सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत  आशीष तिवारी ने इस दल के अधिकारियों को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि शासकीय सेवा में आने का मतलब आमजन की सेवा के लिए आना है। उन्होंने कहा कि सेवा का यह कर्तव्य हमेशा ध्यान में रहना चाहिए। सीईओ  तिवारी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य के साथ साथ व्यवहार भी शालीन और आमजनों के लिए संवेदनशील होना चाहिए।    

      इस दल अधिकारियों के  द्वारा पंचायत के ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, स्व सहायता समूह, स्कूल, आंगनबाड़ी, मरनेगा के कार्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द का भ्रमण किया जाएगा और इन विभागों के कार्य प्रणाली को समझेंगें। इस अवसर पर  भ्रमण दल के नोडल अधिकारी श्री श्याम धुर्वे, जनपद सीईओ श्रीमति नमिता बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।    




   

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!