बुधनी की कांग्रेस नेत्री कंचन शर्मा बनी हरदा जिले की प्रभारी
बुधनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कंचन शर्मा को दी बधाई ।।
बुधनी लोकसभा 2024 के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी तरह से कोई कसर नहीं छोड़ रही है और संगठन को मजबूत करने के लिए अनेक नियुक्तियां की जा रही हैं,जिसमें बुधनी की कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश सचिव श्रीमती कंचन शर्मा को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने हरदा जिले का प्रभारी बनाया गया है,
इससे पूर्व विधानसभा चुनाव में कंचन शर्मा होशंगाबाद की जिला प्रभारी बनाई गई थी, जानकारी अनुसार नव नयुक्त जिला प्रभारी कंचन शर्मा हरदा पहुंचकर महिला कांग्रेस की मीटिंग आयोजित कर, सभी कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जिले से ब्लॉक स्तर के कांग्रेस के के कार्यकर्ताओ से मिलकर लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार में जुटेंगी, कंचन शर्मा को हरदा जिले का प्रभारी बनाए जाने पर बनाए जाने पर बुधनी विधानसभा के अनेक कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें बधाई दी गई।
