तिरंगा विक्रय के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया स्टॉल
सीहोर,01 अगस्त,2022

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता सप्ताह में जिले के प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिले में तिरंगा झंडे का निर्माण किया जा रहा है। तिरंगे के विक्रय के लिए सभी तहसीलों में विक्रय केन्द्र बनाए जा रहे है।
सीहोर नगर में तिरंगे के विक्रय के लिए समूह की महिलाओं द्वारा गणेश मंदिर गोपालपुर एवं कलेक्ट्रेट केम्पस में स्टॉल लगाया गया। झंडे का विक्रय मूल्य 30 रूपये प्रति झंडा रखा गया है। सभी नागरिकों से स्वतंत्रता सप्ताह में 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है।