August 3, 2026

तीसरे चरण में विदिशा संसदीय क्षेत्र एवं भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए 07 मई को होगा मतदान

0

तीसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियॉं पूरी

भोपाल संसदीय क्षेत्र के तहत सीहोर विधानसभा एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत बुधनी और इछावर विधानसभा क्षेत्र मे होगा मतदान
विदिशा लोकसभा में 13 तथा भोपाल लोकसभा में 22 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

सीहोर, 05 मई 2024
तीसरे चरण के अन्तर्गत जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 07 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में छाया, पानी तथा बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है ताकि मतदाताओं को अपनी बारी आने के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। विदिशा संसदीय क्षेत्र में 13 अभ्यर्थी तथा भोपाल संसदीय क्षत्र में 22 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भोपाल संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत सीहोर विधानसभा में 265 मतदान केन्द्र, विदिशा संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत बुधनी विधानसभा में 363 तथा इछावर विधानसभा में 275 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए 4500 से अधिक कर्मचारी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सीहोर तथा इछावर विधानसभा के लिए सीहोर से तथा बुधनी विधानसभा के लिए बुधनी से मतदान सामग्री का वितरण 06 मई को किया जाएगा।

कहॉं कितने मतदाता
विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुधनी विधानसभा के 276599, इछावर विधानसभा के अन्तर्गत 226913 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाएगा। इसी प्रकार भोपाल लोकसभा के अन्तर्गत सीहोर विधानसभा में 223671 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाएगा।
बुधनी में 276599 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 8231, और 80+ मतदाता 3818 इसी प्रकार इछावर में 226913 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 8032, और 80+ मतदाता 3980 मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार सीहोर विधानसभा में 223671 मतदाताओं में 18-19 वर्ष के 7334, और 80+ मतदाता 03283 मतदाता शामिल हैं।

चुनाव में लगने वाला अमला
जिले में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए 4500 से अधिक  अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा 129 सेक्टर ऑफिसर/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और 129 सेक्टर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसक साथ ही 16 फ्लाइंग स्क्वॉड दल बनाएं हैं।

सुरक्षा बल
दो केन्द्रीय कम्पनियों के 90-90, जवान, प्रदेश की एसएएफ के 583 जवान, अन्य जिले के 513 पुलिस जवान, सीहोर जिले के 587 पुलिस जवान, 284 होमगार्ड, 9:03 विशेष पुलिस अधिकारी तथा 118 एएसआई, सब इंस्पेक्टर तथा टीई मतदान सम्पन्न कराएंगे।

मतदान कन्द्रों में व्यवस्थाएं
7 मई को होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी केन्द्रों में छाया के लिए टेंट, मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियों, की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पीने के लिए ठन्डे पानी उपलब्ध रहेगा।

क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केन्द्र
बुधनी विधानसभा मे 122 क्रिटिकल, 8 बल्न्रेजबल एवं इछावर विधानसभा में 62 क्रिटीकल, 02 वल्न्रेबल तथा सीहोर विधानसभा में 62 क्रिटिकल, 5 वल्नरेबल मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों में सीसीटी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध रहेगा। अधिक संख्या वाले मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है ताकि मतदान सुचारू एवं तीव्र गति से चल सके और मतदाताओं को मतदान करने के लिए अधिक समय प्रतीक्षा न करना पडे़।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!