यहां हुआ संकीर्तन के साथ अंतिम संस्कार लोगों के लिए अनोखा
रेहटी में आज मुक्तिधाम में अंतिमसंस्कार में कुछ अलग ही नजारा मिला रेहटी के महेश्वरी समाज के बालकृष्ण महेश्वरी कि पत्नी श्रीमती ममता महेश्वरी जी का अचानक निधन हो गया था बालकृष्ण जी और उनका परिवार आनंद मार्गीय संस्था के ज्ञान मार्ग में चलते हैं। जिस लिए आनंद मार्गीय दादा जी (गुरु जी), दीदी (गुरु मां)भी शामिल हुए और मुक्तिधाम में आनंद मार्गीय भाई बहनों और दादा जी दीदी ने आनंद मार्गीय ज्ञान मार्ग तरीके से संकीर्तन प्रार्थना की जिसके बाद अंतिमसंस्कार किया गया।मुक्तिधाम में इस संकीर्तन को देख लोगो के लिए आश्चर्य था। साथ ही मुक्तिधाम में आनंद मार्गीय दीदी एवं बहने भी थी। ।
हिन्दू धर्म के अनुसार महिलाए मुक्तिधाम में जाना वर्जित माना जाता है।


