August 4, 2026

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने चौकसे नगर पहुंचकर सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

0
img-20240512-wa0069(1)7371180452420413570



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित इलाज कराने के दिए निर्देश
भोपाल :


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के डीआईजी बंगला स्थित चौकसे नगर पहुंचकर सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरत पाण्डे, भारत पांडे, भूषण पाण्डेय, मोहित पांडे तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने तथा घायलों  का समुचित इलाज कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।  
उल्लेखनीय है कि 10 मई को चौकसे नगर निवासी पाण्डे परिवार के 10 सदस्य साढ़े चार माह के बालक व्योम पाण्डेय का मुण्डन संस्कार के लिए राम जी बाबा का मंदिर नर्मदापुरम गए थे। मुण्डन कार्यक्रम के बाद सभी रहटी जिला सीहोर स्थित सलकनपुर माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी भैरव घाट पर टवेरा गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया है।  इस अवसर पर भोपाल के पूर्व महापौर  आलोक शर्मा, जोन अध्यक्ष  देवेंद्र भार्गव तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
——-

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!