August 3, 2026

पूर्व जिला संघ चालक से एसडीएम द्वारा अभद्रता से नाराज लोगो ने की कार्यवाही की मांग…हो सकता बड़ा आंदोलन

0
screenshot_20240921_073753_gallery5177745448005114540.jpg

बुजुर्ग से अभद्रता पर बुधनी एसडीएम एव हिन्दुवाती नेताओ में तीखी बहस, एसडीएम को हटाने की मांग…



(रेहटी)- रेहटी तहसील के ग्राम चकल्दी के ग्रामीण रेहटी तहसील कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम राधेश्याम बघेल को ज्ञापन देने के दौरान हिंदू संगठन के लोगों के साथ बहस हो गई वहीं मामला इतना गर्म गया की एसडीएम श्री बघेल द्वारा एक बुजुर्ग के साथ अभद्रता तक कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दे की विगत दिनों एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा एक आदिवासी युवती से छेड़खानी के मामले में ज्ञापन देने पहुंचे, जिसमें बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू जाट के बीच में तीखी नोक झोक चल रही है, वही वीडियो में देखा जा रहा है कि थाना प्रभारी राजेश कहारे मामले को सम्भालते दिख रहे है, पूर्व संघ चालक जिला बुधनी जुगल किशोर का एसडीएम के पीछे से बोलना महोदय को इतना नागाबार गुजरा कि उन्होंने वरिष्ठ व्यक्ति को भी स्वयं का वरिष्ठ ना मानते हुए, उनको भी दो-चार बात सुनाने लगे एवं नियम कानून की दुहाई देने लगे, वीडियो में एसडीएम द्वारा हिंदूवादी नेताओं द्वारा धमकाने की बात को लेकर मामला बड़ा जिसका जिला मंत्री राजू जाट ने एवं अन्य साथियों ने विरोध किया। साथ ही जुगल किशोर को वरिष्ठ व्यक्ति बताया एवं एसडीएम द्वारा उनको कुछ सुनने को लेकर भी विरोध किया हालांकि जब एसडीएम एवं हिंदूवादी नेताओं की तीखी बहस चल रही थी उसे समय थाना प्रभारी राजेश कहारे द्वारा मामले को संभालने का प्रयास किया जा रहा था।

*एसडीएम को सोपा ज्ञापन, छेड़छाड़ के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई एवं अवैध कब्जे का भी ज़िक्र…*
दरअसल चकल्दी में समुदाय विशेष के द्वारा युवती से छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज द्वारा चकल्दी को पूर्ण रूप से बंद रखा गया एवं बुधनी एसडीएम को एक ज्ञापन सोपा गया जिसमे छेड़खानी के मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई एवं उनके अवैध कब्जों से संचालित अवैध गतिविधियों पर भी कार्यवाही का भी जिक्र किया इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू भाई जाट, पूर्व संघ चालक जिला बुधनी जुगल किशोर, कपिल चौहान, गोलू खाती, अनिल पटेल, लोकेश कवरे  धर्मेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे

*वर्जन…*

इस प्रकार एक वरिष्ठ सेअभद्रता करने वाले अफसर पर कार्यवाही होनी चाहिये उन्हें सस्पेंड करना चाहिए शिक्षित एवं इतने उच्च पद पर होने के बावजूद उन्हें यह तक नहीं पता कि वरिष्ठ लोगों एवं बुजुर्गों से कैसे बात की जाती है प्रशासन से निवेदन है ऐसे अफसर पर कठोर कार्रवाई हो यह मांग विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल करता है

     राजू भाई जाट
जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद जिला बुधनी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!