August 3, 2026

ट्राइडेंट ग्रुप में भव्य  सोपिंग दीवाली मेला आकर्षक डिस्काउंट के साथ 

0
img-20241027-wa01175173046202310017187.jpg



बुधनी,  ट्राइडेंट लिमिटेड द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दीवाली मेला का भव्य आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ट्राइडेंट के विश्व स्तरीय उत्पाद  टैरी टॉवल एवं बेडशीट, पिलो तकिया, कम्फर्टर, दोहर भारी डिस्काउंट के साथ विक्रय किया जा रहा। मेले में प्रति दिन बड़ी भारी संख्या में खरीदार  अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ खरीदारी करने आ रहे है। मेले में बच्चों के  लिए झूले, खान  पान की स्टाल, हस्तकला  स्टाल, उज्जैन की प्रसिद्ध  बाघ बातिक प्रिंट आदि स्टाल मुख्य रूप से लगाई गई है। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। शनिवार को बुधनी एवं नर्मदापुरम के स्कूली बच्चों  की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित  की गई। समस्त प्रतिभागियों को कम्पनी द्वारा सम्मानित किया गया। मेला कल सोमवार तक रहेगा । जिसका समय सुबह 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होगा । लक्की डॉ  का आयोजन भी किए जा रहा है। जिसमें 50 रुपए के कूपन पर पहला इनाम चमचमाती कार रखी गई है। कल सोमवार को खरीदारों के भारी मांग पर पिलो तकिया, कम्फर्टर, दोहर पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!