रेहटी में गणेश उत्सव की धूम, 23 स्थानों पर विराजमान हुए गजानन
सीहोर/रेहटी।
मुकेश मेहता
नगर में इस वर्ष गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। घर-घर प्रतिमाओं की स्थापना के साथ सार्वजनिक पंडालों में भी गणेश भगवान विराजमान हुए हैं। नगर में कुल 23 स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।
इनमें सबसे बड़ी एवं भव्य प्रतिमा हनुमान चौक पर स्थापित की गई है, जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। वहीं मंडी स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया है। वही पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति सबसे अधिक देखी जा रही है।
गणेश उत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन आरती, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरा नगर गणेश भक्ति और उत्सवमय वातावरण से सराबोर हो उठा है।






