August 3, 2026

हजारों लोगों ने नम आंखों से नर्मदा नदी के पावन तट पर श्रीमति पटेल को दी अंतिम विदाई

0
fb_img_17568795867927740889669901549674.jpg



बकतरा (सोनू चौबे)
सोमवार की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह पटेल बाबूजी की धर्मपत्नी श्रीमती रामरति पटेल ने ली अंतिम स्वास । जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली संपूर्ण क्षेत्र शोकमय हो गया श्रीमती पटेल बकतरा ग्राम में निवास रत थी वह बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति की महिला होते हुए सरल सहज और उदार भाव की धनी थी उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने पतिव्रत धर्म को समर्पित करते हुए बाबूजी के साथ ही हर पल बिताया है धर्म के मामले में यदि बात की जाए तो श्रीमती पटेल ने कई बार चातुर्मास व्रत का पालन किया उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था करवाई बकतरा ग्राम में 18 पुराण वाचन होने में भी उनका योगदान रहा अपने इस जीवन की लंबी यात्रा में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे पर उनका साहस कभी नहीं डगमगाया हमेशा हर व्यक्ति से प्रसन्नचित होकर बात करना घर आए मेहमान का उचित स्वागत सत्कार करना ही उनकी पहचान बनी आज जैसे ही है खबर बकतरा वासियों को पता लगी सभी लोगों ने एक स्वर में वाईजी के प्रति अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित की सोशल मीडिया के माध्यम से कई राजनेताओं जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव प्रदेश कांग्रेस से लेकर देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर प्राप्त हुई मंगलवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम बकतरा पधारे और उन्होंने श्रीमति पटेल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही बुधनी विधानसभा के विधायक रमाकांत भार्गव ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किय तत्पश्चात ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए शव यात्रा बुधनी तहसील के ग्राम हथनोरा पहुंची जहां पर नर्मदा नदी के किनारे हजारों लोगों की उपस्थिति में श्रीमति पटेल को अपने छोटे सुपुत्र सुनील पटेल ने मुखअग्नि प्रदान की श्रीमति पटेल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है जेष्ठ पुत्र भुवनेश पटेल देवकुमार पटेल पूर्व विधायक राजकुमार पटेल पूर्व मंत्री सुनील पटेल सहित पटेल परिवार बकतरा एवं भोपाल सहित समस्त रिश्तेदार उपस्थित रहे श्रद्धांजलि सभा एवं नर्मदा तट पर विधायक सुरेंद्र पटवा पूर्व मंत्री लाखन सिंह पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान प्रदीप चौहान प्रदेश अध्यक्ष किरार क्षत्रिय महासभा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे लौकिक रीति के अनुसार शोक श्रद्धांजलि बैठक दिन शुक्रवार तारीख 5 सितम्बर को ग्राम बकतरा में सुनिश्चित की गई है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!