August 3, 2026

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा से संवरेगा गुरु धाम कड़छा सिंहस्थ रोड मैप में शामिल होने की तैयारी

0
messenger_creation_c12d095a-edc2-429d-96da-75f1d0247a9e8461770034080266224.jpeg



सिलाई कला बोर्ड अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी की पहल लाई रंग, वरिष्ठजन व पर्यटक विभाग की टीम ने किया गुरु धाम कड़छा का भ्रमण

उज्जैन/सीहोर
मुकेश मेहता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन जिले के दामोदरवंशिय जून गुजराती दर्जी समाज के आराध्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरु धाम कड़छा को पर्यटन और धार्मिक महत्व के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम आगे बढ़े हैं। सिलाई कला बोर्ड अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी की पहल से इस दिशा में सकारात्मक प्रयासों को गति मिली है।

विगत दिनों मनोहरलाल माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर गुरु धाम कड़छा को आगामी सिंहस्थ महापर्व के रोडमैप में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गुरु धाम का सुव्यवस्थित विकास कर इसे स्वर्णिम स्वरूप प्रदान किया जाए जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

इसके बाद माहेश्वरी की पहल पर मुख्यमंत्री के आदेश से पर्यटक विभाग के इंजीनियर और ट्रस्ट अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नागरिकों की टीम ने गुरु धाम कड़छा  स्थल निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, आवश्यक सुविधाओं और पर्यटन संभावनाओं का जायजा लिया। जल्द ही इस पर विस्तृत रोड मैप तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया जाएगा।

इस पहल को लेकर मनोहरलाल माहेश्वरी ने कहा कि “धार्मिक स्थलों का विकास केवल श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि के तहत गुरु धाम कड़छा को नई पहचान मिलेगी।”

सभी मध्यप्रदेश के दामोदर वंशिय जून गुजराती दर्जी समाज  जनों ने इस प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धन्यवाद आभार व्यक्त किया

गुरु धाम कड़छा के विकास से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि यह स्थल धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। जल्द ही इसका विस्तृत खाका मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!