August 3, 2026

भगवान की वस्तुओं को भगवान को समर्पित कर जीवन मुक्ति को प्राप्त होता है _आचार्य अविनाश मिश्रा

0
img-20251217-wa00305124029124066880886.jpg

नर्मदापुरम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:श्रीमद् भागवत कथा का चतुर्थ दिवस,

” वामन और कृष्ण अवतार की सुंदर झांकी दर्शन ”

नर्मदापुरम के गीता मैरिज पैलेस में  महर्षि याज्ञवल्क्य सनातन सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक  मूलपाठ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक आचार्य अविनाश मिश्रा ने बताया कि जब जब धर्म पर विपदा आती है तो उस विपदा को दूर करने के लिए तब तब भगवान का अवतार होता है। इंद्रद्युम  नाम का राजा अगस्त ऋषि से शापित होकर हाथी व देवल ऋषि के श्राप से हुहु नामक गंधर्व मगरमच्छ के रूप में धरती पर उत्पन्न हुए थे।एक दिन  गंडक नदी में कोनहारा के तट पर जब हाथी पानी पीने आया तो मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया। फिर हाथी मगरमच्छ से छुटकारा पाने के लिए कई वर्षों तक लड़ता रहा।
गजेंद्र के हृदय से निकली पुकार सुनकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और अपने सुदर्शन चक्र से ग्राह का सिर काट दिया, जिससे गजेंद्र मुक्त हो गया इसके बाद कथा में समुद्र मंथन और उससे प्रकट रत्नों की विस्तार से व्याख्या करते हुए वामन अवतार प्रसंग में बताया कि हमारे पास जो है वह सब कुछ भगवान का ही है। भगवान की वस्तुओं को भगवान को समर्पित कर जीवन मुक्ति को प्राप्त कर सकता है। जिस प्रकार महाराज बलि ने सब कुछ भगवान वामन को समर्पित कर भगवान को ही प्राप्त कर लिया।
आचार्य श्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा का अत्यंत भाव पूर्वक वृतांत सुनाया श्री परशुराम ,श्रीराम अवतार ओर लीलाओं का वर्णन किया ।

“कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के आनंद भयों, जय कन्हैयालाल से गुंजा पण्डाल”

श्रीमद् भागवत कथा के आगे प्रसंग में सभी श्रोताओं ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कथा व्यास आचार्य अविनाश मिश्रा के द्वारा नंद बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन करने के साथ आयोजन स्थल का पूरा माहौल भी नंदोत्सव के रंग में पूरी तरह से रंग दिया गया। जिसमें नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल और हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल के उद्घोष के साथ समूचा आयोजन परिसर गूंज उठा भक्तों ने भजनों की धुनों पर मगन होकर थिरकते हुए श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आनंद मनाते हुए भक्तों के बीच खूब मिठाई, टॉफीयां , पंजीरी बांटी गई और जमकर माखन मिश्री लुटाई गई तथा एक दुसरे को श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव बधाई दी कथा व्यास आचार्य मिश्रा ने कहा कि भगवान युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आये हैं।इस अवसर पर भगवान वामन राजा बलि , मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ओर श्रीकृष्ण वसुदेव जी की स्वरूप झांकी के दिव्य दर्शन कराए गए ।कथा में प्रमुख रूप से आचार्य यादवेंद्र जी , आचार्य वीरेंद्र शुक्ला जी , पंडित राजेंद्र पुरोहित , पंडित देवदत्त तिवारी , पंडित राधे महाराज , पूर्व विधायक द्वय  पंडित गिरजाशंकर शर्मा , श्रीमती सविता दीवान शर्मा , हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष भोपाल चंद्रशेखर तिवारी , भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय , नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव , पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा , सभापति श्रीमती निर्मला हंसराय, पंडित दिनेश तिवारी , प्रेमसिंह राजपूत , आनंद पांडे ,राहुल मालवीय, सरन  तिवारी ,नागेन्द्र गौर ,रमेश साहू , नर्मदा साहू , सफलता तिवारी , चंचल राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!