August 3, 2026

गणतंत्र दिवस पर शिक्षा को मिला संबल,
यूफोरिया माइन्स व पावर मेक प्रोजेक्ट ने स्कूली बच्चों को बांटे बैग

0
img-20260126-wa00704049966962147062252.jpg

सीहोर /रेहटी
मुकेश मेहता
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में रेत कंपनी यूफोरिया माइन्स एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ग्राम जाजना मट्ठागांव एवं ग्राम जहाजपुर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कंपनी प्रबंधन द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीएम गोदावर्थी विनोद कुमार, जनरल मैनेजर दिनेश कुशवाहा, सीनियर एचआर राहुल रघुवंशी, सर्किल इंचार्ज राम कुशवाहा, लोकेशन इंचार्ज नरेंद्र धाकड़, एचआर नितिन तोमर, प्रदीप राजपूत, लखन नागर सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

कंपनी अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा, खेल एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्य निरंतर किए जाते हैं, ताकि स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करते है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!