August 3, 2026

आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्रो को सम्मानित आईईएस पब्लिक स्कूल के सीबीएसई दसवीं क्लास का रिज़ल्ट 100 प्रतिशत

0


सीहोर। आईएस पब्लिक स्कूल सीहोर बहुत कम समय में शहर का सबसे होनहार स्कूल बनकर उभरा है। सफलता केवल परिणाम पर निर्भर नहीं करती आज की तेज गति वाली दुनिया में केवल स्व-प्रेरित बच्चे ही उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा सीबीएसई दसवीं बोर्ड के मेधावी छात्रो को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल के सभागार में किया गया जिसका शुभारंभ आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव द्वारा किया गया। उन्होने अपने स्वागत भाषण में छात्रो का उत्साह वर्धन किया एवं दसवीं क्लास के 100 प्रतिशत रिज़ल्ट पर बधाई दी साथ ही व्यक्तिगत अनुभव और प्रेरक शब्दों को साझा करके छात्रों का मार्गदर्शन किया साथ ही उन्होने 95 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने के लिए 55000/- और 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए 32000/- की छात्रवृत्ति की घोषणा की।
आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में स्कूल टोपर दीपांशु सिंह 95.2 प्रतिशत को कैश 5000 अक्षत सिंह तोमर और वेदिका अग्रवाल को कैश 3000 के साथ ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया साथ ही 80 प्रतिशत एवं उससे आधिक छात्रो को जय गोयल, श्रिया वरिया, दृष्टि दुबे, मेहुल मुकाती और दिव्यांश राय को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर आईएस पब्लिक स्कूल सीहोर की प्राचार्या से सभी आतिथिओ एवं छात्रो के अभिववकों का आभार व्यक्त किया एवं सभी छात्रो को उनकी प्रतिभा के लिए बधाई दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!