August 3, 2026

सीहोर–आष्टा–मेहतवाड़ा में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत

0
img-20260129-wa00534623516869851781586.jpg


रेहटी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का उज्जैन प्रवास के दौरान सीहोर जिले के विभिन्न नगरों में पत्रकार साथियों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत कर संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। श्री भदौरिया भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन में आयोजित तृतीय प्रदेश कार्य समिति बैठक एवं उज्जैन संभागीय सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। उज्जैन जाते समय जैसे ही उनका काफिला सीहोर, आष्टा एवं मेहतवाड़ा पहुंचा, वहां उपस्थित पत्रकारों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सीहोर के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला महासचिव गजराज सिंह चौहान सहित बाबू पांचाल, रूपचंद जैन, मुकेश सोनी, श्याम शर्मा,  संदीप चौहान, जितेंद्र चौहान, शरद शर्मा, जितेंद्र सिंह दांगी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। स्वागत  के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने पत्रकारों से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश भर के पत्रकारों की आवाज बनकर उनके अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पत्रकारिता के मूल्यों, दायित्वों और संगठनात्मक मजबूती पर सार्थक चर्चा भी हुई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!