सीहोर ज़िले की नगर पालिका एवं नगर परिषदों के लिए अध्यक्ष /उपाध्यक्ष निर्वाचन की तारीख़ घोषित

सीहोर 03 अगस्त 2022
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सीहोर जिले के समस्त नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2022 में निर्वाचित पार्षदों की निर्वाचन अधिसूचना का प्रकाशन एक अगस्त को किया जा चुका है। जिले की नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है।
कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर द्वारा इसके लिए आदेश जारी किये गये है।म.प्र. नगर पालिका अधिनियम-1961 में वर्णित प्रावधान के तहत नगर पालिका, नगर परिषद के प्रथम सम्मिलन के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की गई है। म.प्र. नगर पालिका अधिनियम के प्रावधान अनुसार पार्षदों के निर्वाचन की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशन दिनांक से 15 दिवस के भीतर सभी नगरीय निकायों में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन की कार्यवाही की जाना है। प्रथम सम्मिलन के आयोजन के लिए तिथिया निर्धारित की गई है। नगर पालिका परिषद आष्टा एवं नगर परिषद इछावर का प्रथम सम्मिलन 10 अगस्त को आयोजित होगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सीहोर एवं नगर परिषद जावर का प्रथम सम्मिलन 12 अगस्त को आयोजित होगा। नगर परिषद बुधनी एवं नगर परिषद शाहगंज तथा नगर परिषद कोठरी का 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। और नगर परिषद रेहटी एवं नगर परिषद नसरुल्लागंज का प्रथम सम्मिलन 14 अगस्त.2022 को आयोजित कर अध्यक्ष /उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा।ये पीठासीन अधिकारी नियुक्त हुए। नगर पालिका परिषद सीहोर के लिए स्वयं कलेक्टर सीहोर , नगर पालिका परिषद आष्टा के लिए एस डी एम आष्टा ,नगर परिषद जावर के लिए तहसीलदार आष्टा ,नगर परिषद कोठरी के लिए एस डी एम आष्टा ,नगर परिषद इछावर के लिए एस डी एम इछावर ,नगर परिषद नसरल्लगंज के लिए एस डी एम नसरल्लगंज ,नगर परिषद बुदनी ओर रेहटी के लिए एस डी एम बुदनी , नगर परिषद शाहगंज के लिए तहसीलदार बुदनी को नियुक्त किया गया हे