रेहटी में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
रेहटी। नगर के मंडी प्रांगण में आयोजित हो रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रद्धालुओं द्वारा नगर में मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
कलश यात्रा के माध्यम से यज्ञ स्थल तक कलश स्थापित किए गए और कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया गया। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आगामी कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
16 मई (शनिवार) प्रातः 7 बजे से देव आवाहन एवं यज्ञ आहुति
17 मई (रविवार) प्रातः 7 बजे से यज्ञ आहुति एवं विभिन्न संस्कार
शाम 4 बजे विराट दीप महायज्ञ का आयोजन
18 मई (सोमवार) प्रातः 7 बजे से यज्ञ संस्कार कार्यक्रम का समापन
इसके पश्चात सामूहिक भंडारा एवं टोली विदाई
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
