August 3, 2026

सिंगरौली को 552 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है यह जिला

0
img-20260523-wa01058907389946668303959.jpg



– 24 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिल के लिए 115 करोड़ रुपये ट्रांसफर
– सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ के 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों को 202.28 करोड़ रुपये दिए
– प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अलग पहचान बना रहा भारत

भोपाल/सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 मई को सिंगरौली जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 552 करोड़ रुपये की लागत के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 24 लाख महिलाओं के खातों में तीन माह की लगभग 115 करोड़ अनुदान राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ के अंतर्गत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 202.28 करोड़ से अधिक राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। सिंगरौली प्रवास के दौरान उन्होंने छात्राओं से कई मुद्दों पर संवाद भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहा है। आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 24 लाख बहनों को तीन माह की लगभग 115 करोड़ अनुदान राशि और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ के अंतर्गत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों को 202.28 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया है। राज्य सरकार लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि भेज रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खजाने में बहनों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की बहनें समृद्ध हुई हैं। आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि अंतरित करने के साथ ही दिव्यांग भाई-बहनों को ट्राइसिकिल भी वितरित की गई।

*विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली प्रदेश की ऊर्जा का पावर हाउस है। यह आर्थिक रूप से भी प्रदेश में अहम स्थान रखता है। ऊर्जाधानी सिंगरौली केवल कोयले के लिए प्रसिद्ध नहीं है, अब तो यहां सोने की खदान भी मिल रही है। राज्य सरकार सिंगरौली जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सिंगरौली को रेल, सड़क और हवाई मार्ग की सौगातें मिली हैं। एक दौर में यहां की जनता आवागमन के लिए परेशान होती थी। इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सिंगरौली जिले के 5 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान हासिल किया है। यह ज्ञान-विज्ञान की धरती है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में 4 सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए गए हैं। 

*अनावश्यक खर्च से बचें*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांवों की समृद्धि के लिए, बिजली और पानी के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में सबसे पहले नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण का महाभियान चल रहा है। हमारी सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैश्विक संकट के समय पेट्रोल-डीजल के दाम कहां से कहां पहुंच गए। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी के भाव के अनुरूप हम सभी सादगी और मितव्ययता के साथ काम कर रहे हैं ।आप सभी अनावश्यक खर्च से बचें, लेकिन जो जरूरी है वो करें। आज सामूहिक विवाह समारोहों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!