विश्व पर्यावरण दिवस पर यूफोरिया माइन्स एंड मिनिरल्स का पौधारोपण अभियान
मुकेश मेहता
रेहटी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूफोरिया माइन्स एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कंपनी की टीम ने रेहटी थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश कहारे के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित वातावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि यूफोरिया माइन्स एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से क्षेत्र को हराभरा बनाना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
