August 4, 2026

एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने संभाली स्वच्छता अभियान की कमान, 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ किया श्रमदान

0
img-20260613-wa01087441657302270430078.jpg




मुकेश मेहता
सीहोर, 13 जून। सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में एसपी सोनाक्षी सक्सेना स्वयं मैदान में उतरीं और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

एसपी सोनाक्षी सक्सेना की पहल पर आयोजित इस विशेष अभियान में 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवनों, आवासीय परिसरों, सड़कों और खेल मैदानों की साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहरा, यातायात प्रभारी सूबेदार बृजमोहन धाकड़, सूबेदार अजय भिरे एवं प्राची राजपूत सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

इस दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा 150 नव आरक्षक तथा सिंहस्थ कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 53 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। पुलिस विभाग सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!