August 3, 2026

सलकनपुर में दर्शनार्थियों की गाड़ी पलटी, 7 घायल 1 गंभीर

0

सीहोर/रेहटी – भोपाल से मां बिजयासन धाम सलकनपुर दर्शन करने के लिए आए दर्शनार्थियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर भैरो घाटी के पास पलट गई। घटना में 8 लोग घायल हो गए। धटना करीब 8-30 बजे की बताई जा रही है। धायलों में से 14 वर्षीय बालिका को गंभीर चोंटे आई है, शेष 7 अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। घटना के समय मंदिर ट्रस्ट की गाड़ी भी पीछे ही चल रही थी मन्दिर कर्मचारियों ने मौके पर बिना देर किए घायलों को रेहटी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी अनुसार आज रविवार को इंडस टाउन होशंगाबाद रोड भोपाल निवासी दो परिवार एक गाड़ी में सवार हो मां बिजयासन धाम सलकनपुर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे देर शाम को जब वापस सलकनपुर से सड़क मार्ग से नीचे उतर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी भैरो घाटी के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार कुमकुम राजपूत पिता नर्मदा सिंह 14 वर्ष को सिर में ज्यादा चोटें आई हैं। शेष 7 लोगों को मामूली चोंटे आई हैं। धटना का कारण गाडी के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!