August 3, 2026

जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित. ! योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए टीम के रूप काम करेंगे – जिला पंचायत अध्यक्ष

0

जिले के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे – अध्यक्ष गोपाल इंजिनियर

जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई सदस्यों को शपथ
जिला पंचायत के नव निर्वचित अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह इंजिनियर की अध्यक्षता में जिला पंचयत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने पद की शपथ ली। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलाई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपाल अधिकारी हर्ष सिंह सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। जिला पंचायत के अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजिनियर ने सभी सदस्यों और जिला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विकास और लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के सभी सदस्य और अधिकारी जिले के विकास के लिए टीम के रूप में काम करेंगे। बैठक के आरंभ में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अघिकरी हर्ष सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और जिला पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। *सदस्यों ने ली शपथ* जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष सिंह ने अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजिनियर, उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलाई सहित सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। सभी सदस्यों द्वारा विधा द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा तथा मध्यप्रदेष पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिकरिनयम 1993 और उसके अन्तर्गत बने नियमों में निहित उत्तर दायित्वों एवं कर्तव्य का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली।

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजिरिनयर तथा उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई सहित सभी सदस्यों ने जिले नागरिकों से अपने घर, दुकान, संस्थान, कार्यालयों में तिरंगा लगाने की अपील की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!