भगवामय हुआ नीलकंठ नर्मदा तट से निकली कावड़ यात्रायुवामोर्चा नेता कार्तिक सिंह चौहान हुऐ सम्मिलित
सुरेश जैमिनी
नसरुल्लागंज – श्रावण के अंतिम सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिक सिंह चौहान के सानिध्य में सीहोर जिले के प्रसिद्ध नर्मदा घाट नीलकंठ से भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई नसरूल्लागँज द्वारा शिव साधना कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व खुद कार्तिकेय सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ,मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल ,दिनेश शर्मा,युवा नेता ललित शर्मा,मारूती शिशिर,महेन्द्र परिहार,राजेश पंवार आशीष शर्मा, अजय पालीवाल,बसंत अग्रवाल, रिषभ जैन सहित युवा मोर्चा नगराध्यक्ष राजेंद्र सोनी (पप्पू) मौजूद थे। काँवड यात्रा में हजारों भाजपा नेता एंव युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित हुऐ। सर्व प्रथम कार्तिकेय सिंह ने नीलकंठ नर्मदा तट पर माँ नर्मदा का विधिपूर्वक पूजन अर्चना एवं महाआरती कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना कर माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।वही हर हर महादेव के जयकारों से नर्मदा क्षेत्र गूँज उठा। तत्पश्चात काँवड यात्रा नसरूल्लागँज की और रवाना हुई,नीलकंठ में सरपंच संतोष वर्मा, उप सरपंच मोनिका केवट,सचिव रामकृष्ण पंवार सहित ग्राम चींच,मंडी,बोरखेडी,सोठिया के ग्राम वासियो ने काँवड यात्रा पर पुष्प बर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया।इसी क्रम मे नसरूल्लागँज में भी भाजपा नेताओ ने नगर को झंडो बेनर से पाट कर करीब एक दर्जन स्थानो पर पुष्प बर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्री चौहान ने माँ नर्मदा का जल लेकर करीब 8 किलोमीटर की यात्रा तय कर पातालेश्वर मंदिर सुदामपुरी,मे अभिषेक किया। इसके उपरांत श्री चौहान नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम बाबरी से निकलने वाली कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुऐ एंव सीहोर जिले के सबसे प्राचीन एवं अलौकिक दर्शनीय स्थल टपकेश्वर महादेव कावड़ यात्रा के समापन पर भगवान टपकेश्वर शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं महाआरती मे शामिल होंगे- स्वतः बोल उठे श्रद्धालु

आज काँवड यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व नर्मदा स्नान हेतु नीलकंठ नर्मदधाट आऐ श्रद्धालु नर्मदा धाट को चकाचक साफ सुधरा देख आश्चर्यचकित हो उठे ,शिव साधना काँवड यात्रा मे कार्तिकेय सिंह चौहान के आने की जानकारी लगते ही स्वतः ही कह उठे – भैया नर्मदा नर्मदा क्षेत्र मे साल भर मे 2 – 4 बार आ जाया करो जिससे नर्मदा के स्नान धाटों पर साफ सफाई भी हो और रेत माफियाओं सहित असमाजिक तत्वों से भी स्नानार्थियों को कोई परेशानी भी नही हो,यहाँ उल्लेखनीय है कि बर्ष भर नर्मदा क्षेत्र में स्नान धाटों पर रेत माफियाओं सहित असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इन्हें राजनैतिक एंंव प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।
